Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-09

Jamshedpur News: साकची रामलीला मैदान में 11 से 17 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा का होगा आयोजन, वृंदावन से आएंगे स्वामी सर्वाज्ञानंद महाराज

Jamshedpur: साकची स्थित रामलीला मैदान में 11 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. डी.पी. शुक्ला और संयोजक मनोज मिश्रा ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वृंदावन धाम से प्रसिद्ध कथा वाचक स्वामी सर्वाज्ञानंद महाराज कथा का वाचन करेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगी।

आयोजन का उद्देश्य
डॉ. शुक्ला ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य धर्म, भक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रसार करना है। कार्यक्रम का आयोजन राम-कृष्ण मित्र मंडल एवं रामलीला उत्सव ट्रस्ट, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें स्वर्गीय मुन्ना बाबू गुप्ता ट्रस्ट का विशेष सहयोग रहेगा। भागवत कथा समिति के मार्गदर्शक सुभाष चंद्र साह हैं, जबकि संरक्षक के रूप में हरेराम सिंह, राम गोपाल चौधरी, गया प्रसाद चौधरी और शिव शंकर सिंह सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

आयोजन समिति की कार्यकारी जिम्मेदारी प्रदीप चौधरी और पवन अग्रहरी को सौंपी गई है। महामंत्री शंकर लाल सिंघल, संयुक्त मंत्री रामकेवल मिश्र तथा कोषाध्यक्ष अनिल कुमार चौबे हैं। सह-कोषाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्र और मनीष मिश्र हैं। उपाध्यक्ष मंडल में नीरज तिवारी, बालाकृष्ण, पवन तिवारी, द्वारिका प्रसाद, अवधेश मिश्रा, प्रमोद खंडेलवाल, दिलीप तिवारी, सुरेश पांडे, मगन पांडे और महेश तिवारी शामिल हैं। सेवक के रूप में मनोज कुमार मिश्र तथा स्वयंसेवक समूह में संजय सिंह, विशाल शर्मा, मनोज तिवारी, गौरीशंकर, बसंत, अनुज, सात्तविक, गोकुल, हरी और आयुष सहित कई लोग जुड़े हुए हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत 11 फरवरी को सुबह 8 बजे कलश यात्रा से होगी, जो स्वर्णरेखा नदी के हाथी-घोड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान पहुंचेगी। उसी दिन कपिल भगवान चरित्र, कपिल गीता और ध्रुव चरित्र का वर्णन होगा। 12 फरवरी को जड़भरत कथा, अजामिल उपाख्यान और प्रहलाद चरित्र, 13 फरवरी को बलि-वामन प्रसंग के साथ राम जन्म, कृष्ण जन्म और नंदोत्सव, 14 फरवरी को कृष्ण लीला, गोवर्धन पूजा, झूला उत्सव और छप्पन भोग, 15 फरवरी को महारासलीला, उद्धव चरित्र, कृष्ण मथुरा गमन और रुक्मिणी विवाह, 16 फरवरी को सुदामा चरित्र, व्यास पूजन, शुकदेव विदाई और होली उत्सव आयोजित होंगे।

कार्यक्रम का समापन 
समापन 17 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कथा, हवन और पूर्णाहुति के साथ होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक भागवत प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
आयोजन समिति ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कथा का लाभ लेने की अपील की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !