Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-09

Seraikela News: सरायकेला में नगर निकाय चुनाव को लेकर माइक्रो ऑब्जर्वरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Seraikela News: सरायकेला-खरसावाँ जिले में नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से माइक्रो ऑब्जर्वरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह प्रशिक्षण नगर भवन सभागार, सरायकेला में संपन्न हुआ.


प्रशिक्षण सत्र के दौरान माइक्रो ऑब्जर्वरों को मतदान से जुड़े कानून, नियम, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश, मतदान प्रक्रिया तथा उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. उन्हें बताया गया कि मतदान के दौरान किन-किन बातों पर विशेष ध्यान देना है और किस प्रकार निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जा सकता है.


अन्य चुनाव पदाधिकारी को सीधे रिपोर्ट नहीं 
माइक्रो ऑब्जर्वरों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे अपनी रिपोर्ट केवल सामान्य पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) को ही सौंपेंगे और किसी अन्य चुनाव पदाधिकारी को सीधे रिपोर्ट नहीं करेंगे. यह भी बताया गया कि उनका मुख्य कार्य मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखना है ताकि चुनाव पूरी तरह कानूनी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

मतदान केंद्र पर पूरे समय उपस्थित रहना अनिवार्य
प्रशिक्षण में यह जानकारी भी दी गई कि मतदान के दिन माइक्रो ऑब्जर्वर को अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पूरे समय उपस्थित रहना अनिवार्य होगा. उन्हें मतदान शुरू होने से लेकर मतदान समाप्त होने तक की सभी गतिविधियों का निरीक्षण करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि मतदान कार्य निर्वाचन आयोग के सभी नियमों और निर्देशों के अनुसार हो रहा है.

प्रशासन ने उम्मीद जताई कि इस प्रशिक्षण से माइक्रो ऑब्जर्वर अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन करेंगे और नगर निकाय चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न होंगे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !