Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-09

Jamshedpur News: नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत व्यय लेखा जांच एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Jamshedpur: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देशानुसार नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए व्यय लेखा जांच एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में आयोजित हुआ।

आवश्यक जानकारी दी गई
कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर अपने निर्वाचन व्यय का ब्यौरा व्यय कोषांग में जमा करने संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आलोक में गठित व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग द्वारा अभ्यर्थियों को व्यय लेखा संधारण, व्यय पंजियों के रख-रखाव एवं निर्धारित प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा की जांच तीन चरणों में
प्रशिक्षण में बताया गया कि अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा की जांच तीन चरणों में की जाएगी। प्रथम जांच 12 फरवरी 2026, द्वितीय जांच 16 फरवरी 2026 तथा तृतीय जांच 20 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक निर्धारित है।

मानगो नगर निगम एवं जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए जांच स्थल वाणिज्य कर कार्यालय, जमशेदपुर (ट्रेजरी कार्यालय के सामने) निर्धारित किया गया है। वहीं, चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के लिए जांच स्थल प्रखंड कार्यालय परिसर, चाकुलिया तय किया गया है।

अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश
इसके अतिरिक्त निर्वाचन अवधि के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के दायरे में रहकर चुनाव प्रचार-प्रसार गतिविधियों के संचालन को लेकर भी अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल आनंद सहित सभी प्रत्याशी एवं उनके अभिकर्ता उपस्थित रहे।                                         
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !