Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-20

Lightning Wreaks Havoc: झारखंड के गढ़वा में वज्रपात का कहर,मैट्रिक टॉपर सहित तीन की मौत, एक युवक घायल

झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज आंधी-तूफान और वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई,

Lightning wreaks havoc: झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज आंधी-तूफान और वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें मैट्रिक फर्स्ट डिवीजन पास छात्र तरुण कुमार भी शामिल है.

दो अन्य मृतकों में शंभू बैठा और धर्मेंद्र राम हैं. एक अन्य युवक दिलीप कुमार घायल है, जिसका इलाज जारी है. प्रशासन ने मुआवजे का आश्वासन दिया है.

 झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज आंधी, तूफान और हल्की बारिश के बीच आसमान से गिरी बिजली ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि . 

 एक युवक घायल हो गया. मृतकों में मैट्रिक पास टॉपर एक छात्र भी शामिल है. वहीं, सरकारी प्रावधान के तहत सभी मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा. दरअसल, वज्रपात की पहली घटना मेराल थाना क्षेत्र के पूर्वारा टोला में हुई

जहां विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन के इकलौते पुत्र तरुण कुमार देव (18) की मौत हो गई  तरुण हाल ही में गढ़वा के आरके पब्लिक स्कूल से मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास हुआ था. सोमवार को वह अपनी मां के साथ खेत में भूसा लेने गया था.

बारिश और तेज हवा से बचने के लिए वह एक महुआ पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, तभी वज्रपात की चपेट में आ गया. गंभीर रूप से घायल तरुण को मेराल सीएचसी लाया गया,

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, दूसरी घटना लखेया गांव में हुई, जहां 65 वर्षीय शंभू बैठा, 35 वर्षीय धर्मेंद्र राम और 22 वर्षीय दिलीप कुमार एस्बेस्टस छत चढ़ा रहे थे.

तूफान शुरू होते ही तीनों नीचे उतरकर पास के पेड़ के पास खड़े हो गए, तभी वहां बिजली गिर गई. शंभू और धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिलीप घायल हो गया. उसका इलाज मेराल सीएचसी में जारी है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है. अंचलाधिकारी यशवंत नायक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों को ढांढसबंधाया और कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत सभी मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !