Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-19

Seraikela News: नगर निकाय चुनाव से पहले एसपी मुकेश लुनायत ने की सुरक्षा समीक्षा बैठक

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने आदित्यपुर, कपाली ओपी तथा आरआईटी थाना के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

बैठक के दौरान उन्होंने चुनाव के दौरान शांति और विधि व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. एसपी ने स्पष्ट कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर भीड़ नियंत्रण की पुख्ता व्यवस्था हो, प्रवेश और निकास मार्ग सुचारु रहें तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए.

उन्होंने यह भी बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके. बैठक के बाद एसपी ने क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न मतदान केंद्रों और चेकपोस्ट का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !