Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-03

Jharkhand News: दुमका आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले आम नागरिक, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज खिजुरिया, दुमका स्थित उनके आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बाद संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार गांव की सरकार है। आम लोगों की जरूरतों और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना हमारी जिम्मेदारी है। राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचा रही हैं। सभी पात्र लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं।”

मुख्यमंत्री प्रति हार्दिक आभार व्यक्त
मौके पर उपस्थित नागरिकों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !