Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-03

Koderma Accident: कोडरमा में दर्दनाक हादसा, सेल्फी के चक्कर में 13 वर्षीय किशोर की ट्रेन से कटकर मौत

Koderma: कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़गी गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 13 वर्षीय एक किशोर की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पांडू गांव निवासी मुंशी सिंह के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कलश यात्रा निकली गई थी 
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेतरौंन पंचायत के नावाडीह गांव में नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई थी। नावाडीह गांव की महिलाएं चलकुस्सा थाना क्षेत्र के बडानो स्थित उत्तरवाहिनी बराकर घाट से मिट्टी के कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल की ओर लौट रही थीं। इस धार्मिक यात्रा में शामिल होकर सन्नी कुमार भी अपने दो दोस्तों के साथ वापस लौट रहा था।

सेल्फी लेने के चक्कर में युवक टकराया ट्रेन से 
बताया जाता है कि वापसी के दौरान तीनों दोस्त नदी पर बने रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़ गए। वहां सन्नी धनबाद-गया रेलखंड पर खड़े होकर मोबाइल फोन से सेल्फी लेने लगा। इसी बीच अप लाइन पर तेज गति से आ रही 12802 नई दिल्ली–पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस अचानक वहां पहुंच गई। ट्रेन को देखकर सन्नी घबरा गया और खुद को संभाल नहीं सका। पल भर में वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

दो अन्य दोस्त की बची जान 
ट्रेन की जोरदार टक्कर से किशोर का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सन्नी के साथ मौजूद उसके दो अन्य दोस्त किसी तरह समय रहते रेल पटरी से हटकर भागने में सफल रहे, जिससे उनकी जान बच गई।

मोबाइल के प्रति बढ़ती लापरवाही पर चिंता
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। एक हंसता-खेलता किशोर इस तरह असमय काल के गाल में समा गया, जिससे हर आंख नम है और लोग मोबाइल के प्रति बढ़ती लापरवाही पर चिंता जता रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !