Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-04

Adityapur News: आदित्यपुर की लापता युवती जानकी प्रधान टाटानगर स्टेशन से सकुशल बरामद, न्यूज 26 के पत्रकार सुमित व उनके साथी की पहल से पुलिस हुई सक्रिय

Adityapur: आदित्यपुर की लापता युवती जानकी प्रधान को पत्रकार सुमित सिंह और नवीन प्रधान की पहल पर पुलिस के सहयोग से टाटानगर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद किया गया। जानकी प्रधान सोशल मीडिया के माध्यम से झूठे प्रेम के चंगुल में फंसकर एक गैर हिंदू युवक के साथ दिल्ली चली गई थी।

लापता युवती के भाई ने पत्रकारों से किया संपर्क 
जानकी के भाई मिथुन प्रधान बीते डेढ़ माह से अपनी बहन की तलाश में लगातार भटक रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने आदित्यपुर के पत्रकार सुमित सिंह और नवीन प्रधान से संपर्क किया। दोनों पत्रकारों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खबर को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होते ही पुलिस हरकत में आई और युवती के लोकेशन को ट्रेस किया गया, जिससे पता चला कि वह दिल्ली में मौजूद है।

दो दिन बाद जानकी प्रधान ने खुद भाई से किया संपर्क 
इसी बीच दो दिन बाद जानकी प्रधान ने स्वयं अपने भाई मिथुन प्रधान को फोन कर जानकारी दी कि वह टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंच चुकी है। सूचना मिलते ही पत्रकार सुमित सिंह और नवीन प्रधान अपनी निजी गाड़ी से मिथुन प्रधान को साथ लेकर टाटानगर स्टेशन पहुंचे और युवती की खोजबीन शुरू की। जानकी प्रधान स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 स्थित कोरियर यार्ड के पास बैठी हुई मिली।

पुलिस मौके पर पहुंचकर युवती को अपने साथ थाना ले गई
पत्रकारों द्वारा युवती का हालचाल जानने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर युवती को अपने साथ थाना ले गई, जहां आवश्यक पूछताछ के बाद उसे सुरक्षित रूप से उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

झारखंड न्यूज़ 26 के पत्रकारों की भूमिका रही अहम 
जानकी प्रधान ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी बातचीत एक युवक से हुई थी, जो एक समुदाय से था और नाम बदलकर रोहित बताकर उससे संपर्क में था। मामला प्रथम दृष्टया लव जिहाद का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल लापता युवती की सकुशल बरामदगी में झारखंड न्यूज़ 26 के पत्रकारों की भूमिका अहम मानी जा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !