Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-02

Jamshedpur News: मानगो नगर निगम चुनाव को देखते हुए सरयू राय ने जनसुविधा समितियां की भंग

Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम में चुनाव प्रक्रिया शुरू होने और पूरे क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने मानगो नगर निगम क्षेत्र स्तर और मानगो के सभी थाना स्तर पर गठित जनसुविधा एवं अन्य सभी समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की है.
जारी विज्ञप्ति में सरयू राय ने कहा कि नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद बदली परिस्थितियों के अनुसार विधायक जनसुविधा प्रतिनिधियों और समितियों का नए सिरे से पुनर्गठन किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों को सुविधाएं दिलाने के उद्देश्य से इन समितियों का गठन किया गया था. इनका मकसद नगर निकायों पर जनहित में दबाव बनाना और उनकी कार्यप्रणाली पर निगरानी रखना था ताकि आम लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से हो सके.

अब चुनावी प्रक्रिया और आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए इन सभी समितियों को फिलहाल भंग कर दिया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !