Simdega: पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सिमडेगा जिला में उत्कृष्ट टर्नआउट, कर्तव्यपरायणता एवं सकारात्मक (नैतिक) सोच वाले पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करने एवं उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से “पुलिसमैन ऑफ द वीक: सिमडेगा पुलिस” पुरस्कार की शुरुआत की गई है।
इस पहल के तहत प्रत्येक सप्ताह आरक्षी से लेकर सहायक अवर निरीक्षक संवर्ग तक के सर्वश्रेष्ठ पुलिस कर्मियों/पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। चयनित पुलिसकर्मी को उनके बेहतर ड्यूटी प्रदर्शन एवं उत्कृष्ट टर्नआउट के लिए पुरस्कृत किया जाएगा तथा उनकी तस्वीर पूरे सप्ताह संबंधित थाना/ओपी/प्रतिष्ठान के सूचना पट पर प्रदर्शित की जाएगी। इस पहल से पुलिस कर्मियों में कर्तव्य के प्रति लगन, कुशलता एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा।
इसी क्रम में आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को माह जनवरी 2026 के चतुर्थ सप्ताह के लिए अपर समाहर्ता के अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त आरक्षी/502 देव कुमार दास को उनके उत्कृष्ट टर्नआउट, कर्तव्यपरायणता एवं सकारात्मक (नैतिक) सोच के लिए “पुलिसमैन ऑफ द वीक: सिमडेगा पुलिस” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
जिला पुलिस प्रशासन ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा एवं समर्पण के साथ कर्तव्य निर्वहन की अपेक्षा जताई है।
जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष, सिमडेगा
हेल्पलाइन नंबर: 9262998531, 06525-299908, 06525-299987
मानव तस्करी से संबंधित सूचना/शिकायत हेतु टोल फ्री नंबर:
1800-3456-256