झारखंड को नहीं दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण
विधायक ने कहा है कि शिक्षा बजट 2026 के अनुसार, देश में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIAS), तीन नए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER) और एक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) स्थापित किए जाएंगे. सुनने में काफ़ी सुनहरा लगता है लेकिन इनमें कोई भी संस्थान झारखंड को नहीं दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.
यात्रियों की सुविधाएं शामिल
महतो ने कहा कि झारखंड में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं. पूर्वोदय राज्यों में 5 पर्यटन स्थलों के निर्माण और 4000 ई-बसों के प्रावधान का प्रस्ताव बजट में रखा गया. अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बौद्ध सर्किट के विकास हेतु एक योजना लिया गया. इस योजना में मंदिरों और मठों का संरक्षण, तीर्थस्थल भाषांतरण केंद्र, संपर्क एवं तीर्थ यात्रियों की सुविधाएं शामिल होंगी.
इसके अलावा झारखंड के चतरा जिले में
रांची ज़िले के जोन्हा को भी बौद्ध सर्किट से जोड़ा जाना चाहिए. इस बजट में पर्यटन के विकास से भी झारखंड को अछूता रखा गया है. झारखंड के पारसनाथ को पर्यटन की इन योजनाओं में शामिल किया जाना चाहिए था. इसके अलावा झारखंड के चतरा जिले में अवस्थित इटखोरी जो कि एक प्रमुख ऐतिहासिक और प्राचीन पुरातात्विक स्थल को भी बजट में शामिल किए जाने चाहिए थे.