Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-01

Jamshedpur Breaking: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार, रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार पर हमला, समता नगर के युवकों पर मारपीट का आरोप

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर के एमजीएम अस्पताल में उस वक्त मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी गईं, जब विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह के बेटे के साथ हुई मारपीट की कवरेज कर रहे एक पत्रकार पर उग्र भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर इस कदर बेखौफ और उग्र थे कि उन्हें अस्पताल की संवेदनशीलता और कानून का कोई डर नहीं था।

पत्रकार को बनाया निशाना, मोबाइल छीना

घटना के दौरान जब पत्रकार अपना कर्तव्य निभाते हुए वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था, तभी समता नगर रोड नंबर 15 के रहने वाले कुछ बाहरी असामाजिक तत्वों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने पत्रकार के साथ न केवल धक्का-मुक्की और मारपीट की, बल्कि उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। लोगों के अनुसार, स्थिति इतनी बेकाबू थी कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

विवाद की जड़, बाइक पैर पर चढ़ाना

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत रोड समता नगर नंबर 15, के कुछ युवकों द्वारा पप्पू सिंह के बेटे के पैर पर बाइक चढ़ा देने से हुई। इस छोटी सी घटना ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। 

असामाजिक तत्वों का अस्पताल में उत्पात

बताया जा रहा है कि हमला करने वाले अधिकांश युवक समता नगर इलाके के बाहरी लड़के थे। विधायक प्रतिनिधि के बेटे से जुड़े मामले को लेकर ये युवक इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने अस्पताल परिसर को अखाड़ा बना दिया। घायल मरीजों के बीच इस तरह की हिंसा ने अस्पताल प्रशासन और वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद जमशेदपुर के पत्रकार जगत में भारी रोष व्याप्त है। प्रेस क्लब और स्थानीय पत्रकारों ने जिला प्रशासन और पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। पुलिस से आग्रह किया गया है कि प्रेस पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जाए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !