Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-01

Bokaro News: बोकारो पुलिस की बड़ी कामयाबी, रंगदारी के लिए फायरिंग करने जा रहे तीन खूंखार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और पर्चे बरामद

Bokaro: बोकारो एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तीन अपराधियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल ,आठ जिंदा गोली, धमकी लिखा हुआ पर्चा और एक वॉयरलैस डोंगल को बरामद किया गया है। इसके साथ ही XUV 500 को भी जप्त किया गया है। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी बांधडीह रेलवे साइडिंग में रंगदारी की मांग को लेकर फायरिंग करने जा रहे थे।

अपराधी दहशत फैलाने के उद्देश्य फायरिंग करने जा रहे

 एसपी ने बताया कि इससे पूर्व पिछले सितंबर 2025 महीने में रंगदारी की मांग को लेकर ट्रैक्टर चालक के ऊपर गोली चलाई गई थी। जिसमें ट्रैक्टर चालक घायल हुआ था। जिसके बाद भी इन अपराधियों को रंगदारी नहीं दी जा रही थी। सभी अपराधी दहशत फैलाने के उद्देश्य फायरिंग करने जा रहे थे।

एसपी ने बताया कि

एसपी ने बताया कि कई मामलों में पूर्व से आरोपी रजनीश शर्मा और रजनीश राज, सलमान अहमद खान और मोहम्मद सैफुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। सलमान और सैफुद्दीन पश्चिम बंगाल के 24 परगना में रह रहे थे जो बिहार और यूपी के रहने वाले हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !