Ranchi: राजधानी रांची स्थित रांची यूनिवर्सिटी के दीक्षांत मंडप में आज राजधानी संवता समिति द्वारा आयोजित जोहार सागुन सोहराई–2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक समारोह में झारखंड की समृद्ध आदिवासी परंपरा, लोकसंस्कृति और सामाजिक एकता की अनुपम झलक देखने को मिली।
प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी हुए शामिल
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात संथाल परगना से आए सैकड़ों आदिवासी कलाकारों और स्थानीय लोगों के साथ मंदिर परिसर के ताप में पारंपरिक नृत्य करते हुए मरांडी ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
पूरे परिसर सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा
इस अवसर पर संथाली संस्कृति से जुड़े सोहराई पर्व, पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों की थाप और लोकनृत्य ने पूरे परिसर को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इसे झारखंड की आदिवासी विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे
कार्यक्रम में राजधानी संवता समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग एवं बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे। समारोह का समापन पारंपरिक उल्लास और भाईचारे के संदेश के साथ हुआ।