Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Jharkhand News: व्हील शॉप के उस्ताद वी.सी. सिंह को रेलकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

Jharkhand: रेल पहिया कारखाना के सीटीआरसी कार्यालय में तकनीकी विशेषज्ञ बुरगु चरण सिंह (वी.सी. सिंह) के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ अनुभाग अभियंता निलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।


कार्यक्रम का शुभआरंभ बुरगु चरण सिह को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत की गई । अध्यक्षिय भाषण में व्हिल शॉप विभाग के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता निलेश कुमार ने वीसीसिह के साथ लम्बे समय तक साथ रहकर किये गये कार्यो पर प्रकाश डाला । जगजीत सिह एसएसई ने प्रसंसा करते हुए कहा कि बीसी सिह आवंटित कार्यो के साथ प्लानिग कार्य समय से पहले निपटारा कर लेना इसकी विशेषता रही है । 

उत्पादन बढ़ाने का कार्य 

कनियं अभियंता गौतम कुमार ने इनके साथ किये कार्यो पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रेल सिविल डिफेंस इंसपेक्टर संतोष कुमार ने कहा व्हिल शॉप टेक्नीशियन कर्मचारियों की पाठशाला है,और इसके गुरु वीसी सिंह रहे है । एस डब्लू एल मशिन चालन ( सर्फेस विल लेथ )के उस्ताद रहे है इनके द्वारा प्रशिक्षित टेकनिशियन आज उत्पादन बढ़ाने का कार्य कर रहे है। 

बीसी सिह के सहपाठी डी पी तिवारी ने इनके साथ किये कार्यो की विवरण दी और धन्यवाद ज्ञापन किया 

 कार्यक्रम में सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के साथ व्हिल शॉप विभाग के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता, निलेश कुमार जगजीत सिह कनिय अभियंता गौतम कुमार सहकर्मी रविन्द्र लाल, डीपी तिवारी, विक्रम बारी, दिनेश कुमार,कौशिक मुखर्जी, इच्चागुटू, नोमशी, सजय शर्मा, वाई कुमार, जितेन्द्र कुमारए,एसपीसिह, विरेन्द्र कुमार, वरुण कुमार के साथ अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !