Jharkhand News: झारखंड राज्य के कारागारों में पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. यह भर्ती झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड जेल पैरामेडिकल स्टाफ संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के माध्यम से की जा रही है. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आयोग के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2026 की रात 12 बजे तक तय की गई है.
आवेदन से जुड़ी जरूरी तारीखें
• ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन भरने की अंतिम तारीख: 7 फरवरी 2026 (रात 12 बजे तक)
• परीक्षा शुल्क जमा करने, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने तथा आवेदन पत्र का प्रिंट लेने की अंतिम तारीख:9 फरवरी 2026 (रात 12 बजे तक)
• आवेदन पत्र में सुधार करने की अवधि:10 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 (रात 12 बजे तक)
इस दौरान उम्मीदवार आवेदन में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं. हालांकि, शुल्क से संबंधित संशोधन केवल भुगतान राशि तक ही सीमित रहेगा.
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं:
https://jjpsccerecruitment.com/
वेबसाइट पर जाकर पहले New Registration विकल्प पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार को यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जो उनके मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेजा जाएगा. इसके बाद लॉगिन कर आवेदन पत्र भरा जा सकता है.
आयोग ने स्पष्ट किया है कि रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा.
तकनीकी समस्या के लिए सहायता
आवेदन के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर उम्मीदवार हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं:
• ईमेल: jjpsccerecruitment@gmail.com
• हेल्पलाइन नंबर: 6287797702, 6287797703
• समय: सोमवार से शनिवार, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
• नोट: सरकारी छुट्टी के दिन हेल्पडेस्क बंद रहेगा.