रील में इंस्पेक्टर सोनी चौधरी अपनी पत्नी को यूनिफॉर्म में पत्नी टोपी पहनते हुए नजर आए और डांस करते हुए नजर आए. इसके वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. पूरे मामले में इंस्पेक्टर सोनू चौधरी के खिलाफ जांच बिठाई गई है. हुसैनाबाद एसडीपीओ मोहम्मद याकूब (आईपीएस) के नेतृत्व में जांच शुरू की गई है. जांच रिपोर्ट के बाद इंस्पेक्टर सोनू चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
हुसैनाबाद के प्रभारी के पद पर तैनात
एसपी रीष्मा रमेशन ने इस बात की पुष्टि की है कि थाना प्रभारी के खिलाफ जांच शुरू की गई है और अगर वह इसमें दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. इंस्पेक्टर सोनू चौधरी पिछले कुछ महीनों से पलामू के हुसैनाबाद के प्रभारी के पद पर तैनात हैं इससे पहले सोनू चौधरी पलामू के चैनपुर थानेदार चुके हैं.
इलाका नक्सल अन्य गतिविधि के लिए चर्चित
सोनू चौधरी 2012 बैच के सब इंस्पेक्टर थे और 2024 में प्रमोशन लेकर इंस्पेक्टर बने हैं. ये जिस इलाके में तैनात हैं वह बिहार से सटा हुआ सोन का किनारा है. हुसैनाबाद का इलाका नक्सल अन्य गतिविधि के लिए चर्चित रहा है.
एक विनम्र अपील
वर्दी सिर्फ एक पोशाक नहीं, बल्कि राज्य की शक्ति, अनुशासन और जनता के विश्वास का प्रतीक है। सार्वजनिक स्थानों और विशेषकर सरकारी परिसर में पद की गरिमा बनाए रखना हर लोक सेवक का कर्तव्य है। सोशल मीडिया के इस दौर में हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारी व्यक्तिगत खुशी कभी भी संस्थागत मर्यादा से ऊपर नहीं होनी चाहिए।