Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-27

Jharkhand News: वैश्विक मंच पर झारखंड की पहचान, विकास को मिलेगी नई रफ्तार: हेमंत सोरेन

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच जैसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेकर झारखंड ने पहली बार वैश्विक स्तर पर अपनी बात मजबूती से रखी है. इससे राज्य के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी.


झारखंड की संभावनाओं को दुनिया के सामने प्रस्तुत

मंगलवार को रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने दावोस और लंदन में झारखंड की संभावनाओं को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार झारखंड ने इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जो राज्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

जल, जंगल और जमीन से जुड़ी संभावनाओं को नई पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन से मिले अनुभव का उपयोग राज्य के विकास, शिक्षा, युवाओं के भविष्य और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए किया जाएगा. सरकार का लक्ष्य है कि झारखंड की जल, जंगल और जमीन से जुड़ी संभावनाओं को नई पहचान मिले और आने वाली पीढ़ी को बेहतर अवसर मिलें.उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में निवेश और उद्योग की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता होगी.

स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री स्वागत
रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का व्यापारिक संगठनों और आम लोगों ने जोरदार स्वागत किया. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहली बार दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक में शामिल हुआ, जहां दुनिया भर के निवेशकों और उद्योगपतियों ने भाग लिया.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !