Jamshedpur News: राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका चुनाव 2026 की घोषणा के बाद पूर्वी सिंहभूम जिले में चुनाव प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता कर मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत के चुनाव से जुड़ी सभी अहम जानकारियां साझा की.
उन्होंने बताया कि 28 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे निर्वाचन सूचना का औपचारिक प्रकाशन किया जाएगा. इसके बाद नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी।
चुनाव की प्रमुख तिथियां
• नामांकन दाखिल करने की अवधि: 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026
(समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक)
• नामांकन पत्रों की जांच: 5 फरवरी 2026
(समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक)
• नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 6 फरवरी 2026
(समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक)
• चुनाव चिन्ह आवंटन: 7 फरवरी 2026
(समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक)
• मतदान की तिथि: 23 फरवरी 2026
(समय: सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक)
• मतगणना: 27 फरवरी 2026
(समय: सुबह 8 बजे से)
निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति
• मानगो नगर निगम: संतोष कुमार गर्ग
• जुगसलाई नगर परिषद: राहुल जी आनंद
• चाकुलिया नगर पंचायत: सुनील चंद्र
नामांकन स्थल
• मानगो नगर निगम: अपर उपायुक्त कार्यालय
• जुगसलाई नगर परिषद: विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी कार्यालय
• चाकुलिया नगर पंचायत: अंचल अधिकारी कार्यालय
चुनाव व्यवस्था के लिए 13 कोषांग गठित
चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए निर्वाचन, कार्मिक, सामग्री, वाहन, विधि व्यवस्था, मीडिया, प्रशिक्षण, आईटी, शिकायत, नियंत्रण कक्ष समेत कुल 13 कोषांग बनाए गए हैं।
नगर निकायों की स्थिति
मानगो नगर निगम
• वार्ड: 36
• मतदान केंद्र: 190
• मतदाता: 1,96,791
जुगसलाई नगर परिषद
• वार्ड: 22
• मतदान केंद्र: 41
• मतदाता: 44,239
चाकुलिया नगर पंचायत
• वार्ड: 12
• मतदान केंद्र: 18
• मतदाता: 12,587
आरक्षण की स्थिति
• मानगो नगर निगम: अनारक्षित (महिला)
• जुगसलाई नगर परिषद: अनारक्षित (महिला)
• चाकुलिया नगर पंचायत: अनुसूचित जनजाति (महिला)
जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें.