Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-27

Jharkhand News: झारखंड पुलिस अकादमी में नए JPSC अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू

Jharkhand News: झारखंड पुलिस अकादमी (JPA), हजारीबाग में 27 जनवरी 2026 को 11वीं, 12वीं और 13वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से चयनित अधिकारियों के लिए संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई.


निदेशक ने प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों को सम्बोधित किया 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड पुलिस अकादमी के निदेशक अखिलेश कुमार झा ने किया. उन्होंने प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, ईमानदारी, समय की पाबंदी और जनता के प्रति संवेदनशीलता को अपने कार्य का आधार बनाने की सलाह दी.

निदेशक ने कहा कि यह प्रशिक्षण अवधि अधिकारियों के लिए नेतृत्व क्षमता विकसित करने, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और व्यक्तिगत विकास का महत्वपूर्ण अवसर है, जिसका उन्हें पूरी गंभीरता से लाभ उठाना चाहिए.

कार्यक्रम के दौरान संयुक्त निदेशक श्री अजीत पीटर डुंगडुंग, वरीय उप-निदेशक मंज़रूल होदा, सहायक निदेशक विजय रंजन, मुख्य विधि अनुदेशक, अकादमी के अन्य अनुदेशक, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !