Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-25

Patamda Road Accident: पटमदा में बेकाबू ट्रक ने बुजुर्ग किसान को कुचला, चालाक पुलिस हिरासत में

Patamd: पटमदा थाना अंतर्गत चौंरा गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे सब्जियां पैक कर रहे एक बुजुर्ग किसान को कुचल दिया। इस हादसे में किसान नीलकंठ सिंह (उम्र लगभग 69 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना कैसे हुई जानें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय नीलकंठ सिंह सड़क के किनारे बैठकर सब्जियों की पैकिंग कर रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किसान के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स अस्पताल, रांची रेफर कर दिया।

ट्रैक चालक ने किया था शराब का सेवन 
ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक का चालक भूतनाथ महतो है, जो पास के ही घाघरा गांव का निवासी है। वह नियमित रूप से पश्चिम बंगाल के गड़बेता से सब्जी लेकर जमशेदपुर आता-जाता है। शनिवार को जमशेदपुर से लौटते समय उसने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया था। बताया जा रहा है कि चालक अपने घर से महज दो किलोमीटर पहले ही वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया।

पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में 
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग पर पहुंचे और पटमदा पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और नशे में वाहन चलाने के आरोप में चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

ट्रक मालिक ने घायल का खर्च उठाने का दिया आश्वासन
इस बीच ट्रक मालिक, जो पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का निवासी बताया जा रहा है, उन्होंने घायल किसान के इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया है। 

ग्रामीणों ने प्रशासन से की मांग
घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !