धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत बेहद आध्यात्मिक वातावरण में हुई। स्कूल परिसर में सबसे पहले विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई, जिसमें मुख्य अतिथि बन्ना गुप्ता सहित स्कूल प्रबंधन के सदस्यों ने हिस्सा लिया। मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन के कई गणमान्य सदस्य और स्थानीय अभिभावक भी उपस्थित थे।
खेल-खेल में दी जाएगी आधुनिक शिक्षा
मीडिया से बातचीत के दौरान स्कूल की संचालिका परमजीत कौर ने स्कूल की कार्यप्रणाली और विजन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किडजी का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि नन्हे-मुन्नों का सर्वांगीण विकास करना है।
परमजीत कौर ने कहा
हमारे स्कूल में छोटे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। हमने बच्चों के मनोरंजन और सीखने के लिए आधुनिक और सुरक्षित खिलौनों का इंतजाम किया है। हमारा मुख्य मंत्र खेल-खेल में शिक्षा है, ताकि बच्चों पर पढ़ाई का बोझ न पड़े और वे खुशी-खुशी नई चीजें सीख सकें।"
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है परिसर
बैंक कॉलोनी स्थित यह नया आउटलेट बच्चों की सुरक्षा और उनकी रचनात्मकता को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। स्कूल में रंग-बिरंगे क्लासरूम, सुरक्षित प्ले एरिया और अनुभवी शिक्षकों की टीम तैयार की गई है। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी स्कूल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के बच्चों को अब बेहतर बुनियादी शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।