Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-23

Jharkhand News: JSSC की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल, अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

Jharkhand News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. परीक्षा में शामिल होने वाले कई अभ्यर्थियों को समय पर प्रवेश पत्र नहीं मिला, जिससे वे परीक्षा देने से वंचित रह गए.

अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग की लापरवाही के कारण लगभग 40 प्रतिशत योग्य उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड समय पर जारी नहीं हुए. इससे उन्हें तय तारीख पर परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिल पाया.


हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल  

इस मामले को लेकर अभ्यर्थी संजु कुमारी सहित अन्य उम्मीदवारों ने अधिवक्ता चंचल जैन के माध्यम से हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की है. याचिका में बताया गया है कि सभी अभ्यर्थियों ने विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत समय पर आवेदन किया था और पात्रता की सभी शर्तें भी पूरी की थीं, फिर भी उन्हें परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया.

एडमिट कार्ड डाउनलोड व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित 

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि इस बार आयोग द्वारा लागू की गई ई-मेल आधारित एडमिट कार्ड डाउनलोड व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हुई. न तो उम्मीदवारों को समय पर एसएमएस या ई-मेल के जरिए कोई सूचना दी गई और न ही आयोग ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था की. कई उम्मीदवार सही जानकारी भरने के बावजूद अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर सके, जबकि कुछ मामलों में तो परीक्षा खत्म होने के बाद एडमिट कार्ड जारी किए गए.

हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में अभ्यर्थियों ने मांग की है कि उनके पेपर-1 के प्रवेश पत्र तुरंत जारी किए जाएं, पेपर-1 की परीक्षा दोबारा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाए, और उन्हें पेपर-2 की परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाए.

अब इस मामले पर हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को न्याय मिलने की उम्मीद है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !