Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-03

Jharkhand News: झारखंड निकाय चुनाव 2026, कपाली नगर परिषद के लिए BJP ने ताजदार आलम को बनाया अध्यक्ष प्रत्याशी

Jharkhand: झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कपाली नगर परिषद के लिए अपने अध्यक्ष प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सियासी अटकलों पर विराम लगा दिया है। भाजपा आलाकमान ने कपाली नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए ताजदार आलम को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया गया यह निर्णय जमीनी राजनीति, संगठनात्मक अनुभव और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए किया गया है। भाजपा का स्पष्ट मानना है कि जनता से सीधा जुड़ाव रखने वाला कर्मठ कार्यकर्ता ही चुनावी रण में पार्टी को सफलता दिला सकता है, और ताजदार आलम इस कसौटी पर पूरी तरह खरे उतरते हैं।

जमीनी नेता को मिला अवसर

ताजदार आलम लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे वर्तमान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के रूप में भी कार्यरत हैं और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

 पार्टी नेतृत्व का भरोसा

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह ‘रिंकू’ ने ताजदार आलम को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने यह साबित कर दिया है कि संगठन में निष्ठा, मेहनत और कार्यकर्ता भावना को पूरा सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि ताजदार आलम जैसे समर्पित नेता पार्टी की मजबूत पहचान हैं।

जिलास्तरीय नेतृत्व की मौजूदगी

प्रत्याशी की घोषणा के अवसर पर सरायकेला प्रभारी सुबोध कुमार गुड्डू ने ताजदार आलम को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, महेश कर्मकार, नित्यानंद, राहुल मंडल, विजय मंडल, अब्दुल जब्बार खान, मुख्तार अंसारी, राजीव महतो, वृंदावन, बलदेव मंडल, रविंदर सिंह रिंकू, रॉकी सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 चुनावी माहौल तेज

कपाली नगर परिषद में भाजपा द्वारा प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही चुनावी माहौल तेज हो गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन अब पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !