Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-21

Jharkhand News: राजमहल उप कारा में कैदी ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश, हालत नाजुक

Jharkhand News: साहेबगंज जिले के राजमहल उप कारा में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब हत्या के एक मामले में बंद कैदी ने जेल के भीतर आत्महत्या का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि कैदी ने वार्ड के अंदर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की. समय रहते अन्य कैदियों की नजर उस पर पड़ गई जिससे उसकी जान बच गई लेकिन उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

कैदियों की सतर्कता से बची जान
जानकारी के अनुसार कैदी का नाम मंसूर शेख है. बुधवार को वह वार्ड में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला. यह दृश्य देखते ही अन्य कैदियों में हड़कंप मच गया. उन्होंने बिना देर किए जेल प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों को इसकी सूचना दी.

अस्पताल में चल रहा इलाज
सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की. मंसूर शेख को फंदे से उतारकर तत्काल राजमहल सब डिवीजनल अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

अपने ही भाई की हत्या के आरोप में है बंद
मंसूर शेख राधानगर थाना क्षेत्र के चामा सत्तारटोला का रहने वाला है. उस पर अपने सगे भाई अख्तर शेख की हत्या का आरोप है. इस मामले में वह पिछले करीब पांच वर्षों से न्यायिक हिरासत में बंद है.

मानसिक स्थिति और जेल प्रबंधन में सतर्क निगरानी की जरूरत
जेल के भीतर हुई इस घटना ने कैदियों की मानसिक स्थिति और जेल प्रबंधन में सतर्क निगरानी की जरूरत को फिर से सामने रखा है. समय रहते कैदियों की नजर पड़ने से जान तो बच गई लेकिन ऐसी घटनाएं सुधार व्यवस्था पर गंभीर सवाल भी खड़े करती हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !