Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-19

Jharkhand Elephant Attack: मुख्य सड़क पर ओमनी कार से जा रहे शख्स पर हाथियों ने किया हमला, कार से निकालकर उतारा मौत के घाट

Jharkhand: झारखंड के बोकारो जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की देर शाम महुआटांड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोमिया के कंडेर-सिमराबेड़ा मुख्य सड़क पर हाथियों ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे बेरहमी से मार डाला। मृतक की पहचान रामगढ़ निवासी रवींद्र दांगी के रूप में हुई है। जो रामगढ़ का रहने वाला है. 

नजरअंदाज कर आगे चला गया

वह गोमिया के कंडेर में परसाबेड़ा में जमीन लीज में लेकर खेती करता था. रोज यहां से सब्जी बेचने रामगढ़ जाता था. आज भी देर शाम सब्जी बेचकर अपनी ओमनी कार से कंडेर लौट रहा था कि सिमराबेड़ा महतो टोला के पास मुख्य सड़क पर हाथी खड़े थे, हाथियों ने हमला कर दिया और उसे सूंड से कार से खींचकर बाहर निकाल कर खेत की ओर ले गए और बुरी तरह कुचलकर मार डाला. इससे दूसरे राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया है. बताया गया कि सिमराबेड़ा में हीं कई लोगों ने उसे आगे जाने से रोका था लेकिन वह बातों को नजरअंदाज कर आगे चला गया.

प्रशासनिक चिंता

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी वाले क्षेत्र से दूर खदेड़ने और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !