Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-19

Jharkhand News: आकांक्षा परीक्षा के लिए आवेदन का मिला और समय, JAC ने बढ़ाई अंतिम तिथि

Jharkhand News: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आकांक्षा परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थियों को राहत दी है. परिषद ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है. यह फैसला कई जिलों से अपेक्षित संख्या में आवेदन नहीं मिलने के बाद लिया गया है. अब छात्र-छात्राएं 30 जनवरी तक आकांक्षा परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे.

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है आकांक्षा परीक्षा
आकांक्षा परीक्षा राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना मानी जाती है. इस परीक्षा का उद्देश्य मेधावी छात्र-छात्राओं की पहचान कर उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए अधिक से अधिक परीक्षार्थियों की भागीदारी जरूरी मानी जा रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अवधि बढ़ाई गई है.

छात्रों और स्कूलों से समय पर आवेदन की अपील
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं, उनके अभिभावकों, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों से अपील की है कि वे समय रहते आकांक्षा परीक्षा के लिए आवेदन सुनिश्चित कराएं. परिषद का कहना है कि सभी संबंधित पक्षों की सक्रिय भूमिका से ही लक्ष्य पूरा हो सकेगा.

जिलों को तय लक्ष्य पूरा करने का निर्देश
परिषद ने स्पष्ट किया है कि पहले ही सभी जिलों के लिए आवेदन का लक्ष्य निर्धारित कर जिला शिक्षा पदाधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है. संशोधित तिथि के अनुसार अब सभी जिलों को अपने अपने लक्ष्य के अनुरूप आवेदन भरवाना सुनिश्चित करना होगा ताकि परीक्षा का आयोजन सुचारू रूप से किया जा सके.

परिषद आकांक्षा परीक्षा को लेकर गंभीर
आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने से उन छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा जो किसी कारणवश समय पर फॉर्म नहीं भर पाए थे. साथ ही यह कदम यह भी दर्शाता है कि परिषद आकांक्षा परीक्षा को लेकर गंभीर है और चाहती है कि राज्य के अधिक से अधिक मेधावी विद्यार्थी इस योजना से जुड़ें. अब आगे की चुनौती यह होगी कि बढ़ी हुई समय सीमा में जिलों से अपेक्षित संख्या में आवेदन सुनिश्चित हो सकें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !