Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-17

Jamshedpur News: कदमा में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Jamshedpur: कदमा-सोनारी प्रखंड अंतर्गत संगठनात्मक सशक्तिकरण को लेकर कदमा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्तमान में बड़े पैमाने पर संगठन सृजन अभियान चला रही है, जिसके तहत नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर BLA-2 का गठन किया जा रहा है, जिससे कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल रही है।

एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में नगर निकाय क्षेत्रों मानगो, जुगसलाई, चाकुलिया एवं कपाली में संगठनात्मक गतिविधियाँ और तेज की जाएंगी। इस अवसर पर उन्होंने सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े समर्पित कार्यकर्ताओं को विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान कार्यकर्ता उपस्थित 

बैठक में रामाश्रय प्रसाद, आनंद बिहारी दुबे, विजय खान, रियाजुद्दीन खान, सफी अहमद खान, राज किशोर यादव, शिवजी यादव, जमी भास्कर, बृजेंद्र तिवारी, चंद्रभान सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, नंदलाल सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रिंस सिंह, एल.बी. सिंह, के.के. शुक्ला, शाहनवाज अहमद, सलीम अहमद खान, उदय कुमार सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, रामलाल प्रसाद पासवान, गोपाल प्रसाद, आनंदमय पात्रा, राजीव मिश्रा, अतुल गुप्ता, संजय सिंह आज़ाद, बबुआ झा, आशुतोष सिंह एवं महेंद्र कुमार पांडे सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !