Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-17

Giridih Accident : स्विफ्ट और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में साला-बहनोई की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Giridih : गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरो में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने टक्कर में साला-बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवरी थाना क्षेत्र के पपरवा गांव निवासी मनीष साहू अपने साले और एक अन्य युवक के साथ स्विफ्ट कार से चतरो बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


बताया जाता है कि मनीष साहू और उनके साले कार की आगे वाली सीट पर बैठे थे, जिससे वे टक्कर के बाद वाहन में फंस गए और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे की सीट पर बैठा तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ट्रक चालक और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !