Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-17

Jharkhand News: धनबाद सांसद ढुल्लू महतो छह साल पुराने एससी-एसटी मामले में बरी

Jharkhand News: करीब छह साल पहले दर्ज एससी-एसटी अधिनियम से जुड़े एक मामले में धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो को अदालत से बड़ी राहत मिली है. शनिवार को एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने सांसद ढुल्लू महतो को मामले से बरी कर दिया. यह फैसला सांसद और शिकायतकर्ता सोनाराम मांझी के बीच हुए आपसी समझौते के आधार पर सुनाया गया. सुनवाई के दौरान सांसद स्वयं अदालत में उपस्थित रहे.

राजनीतिक दुर्भावना का आरोप, पुराने मामलों का जिक्र
अदालत के फैसले के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि उनके खिलाफ बीते वर्षों में राजनीति से प्रेरित होकर कई मुकदमे दर्ज कराए गए थे. अब वे सभी मामले एक-एक कर समाप्त हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन मामलों की वजह से धनबाद जिले में कई विकास योजनाएं प्रभावित हुई थीं लेकिन अब उन कार्यों को दोबारा गति मिलेगी और वे पूरे क्षेत्र के विकास के लिए मजबूती से काम करेंगे.

जयराम महतो पर तीखा हमला
इस दौरान सांसद ने डुमरी विधायक जयराम महतो पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम और राम भक्तों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों की सोच नकारात्मक होती है और ऐसे लोगों का पतन तय है. सांसद के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !