Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-17

Prayagraj Magh Mela: प्रयागराज माघ मेला, संगम तट पर गोल्डन गूगल बाबा का जलवा, करोड़ों के स्वर्ण आभूषणों से चमकी रेती

Prayagraj: प्रयागराज में आयोजित माघ मेले की रौनक करोड़ों का सोना और शाही ठाट-बाट सतुआ बाबा के बाद अब माघ मेले में गोल्डन गूगल बाबा अपनी अनूठी जीवनशैली को लेकर सुर्खियों में हैं। बाबा की सबसे बड़ी विशेषता उनका पहनावा है, वे सिर से लेकर पैर तक करोड़ों रुपये के सोने के आभूषणों से लदे रहते हैं। उनके गले में भारी सोने की मालाएं, हाथों में कंगन और सिर पर स्वर्ण जड़ित आभूषण हर किसी को हैरान कर रहे हैं। श्रद्धालुओं के बीच उनकी एक झलक पाने की होड़ मची हुई है।


चांदी के बर्तनों में भोजन और साढे़ चार लाख की चप्पलें

बाबा का अंदाज केवल सोने तक सीमित नहीं है, उनका खान-पान भी बेहद राजसी है। वे चांदी के बर्तनों में भोजन ग्रहण करते हैं और जलपान के लिए भी चांदी के पात्रों का ही उपयोग करते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी चांदी की चप्पलों की हो रही है, जिनकी कीमत करीब 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है। मेले के धूल भरे रास्तों पर जब बाबा इन चांदी की चप्पलों को पहनकर निकलते हैं, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर टिक जाती हैं।

आकर्षण का केंद्र बना शिविर

धार्मिक और आध्यात्मिक शांति के लिए प्रसिद्ध माघ मेले में गोल्डन गूगल बाबा की यह चमक-दमक कौतूहल का विषय बनी हुई है। उनके शिविर के बाहर भक्तों और पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा सकती है। लोग न केवल उनके दर्शन कर रहे हैं, बल्कि उनके इस अद्वितीय और भव्य स्वरूप के साथ तस्वीरें भी खिंचवा रहे हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !