Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-17

Seraikela News: उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक

Seraikela News: सरायकेला के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में राशन डीलरों के स्टॉक सत्यापन, ई-केवाईसी, नमक वितरण और धान अधिप्राप्ति पर चर्चा हुई. उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों को समय पर और पारदर्शी तरीके से मिले.

उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाई जाए और शत-प्रतिशत कार्डधारियों का ई-केवाईसी पूर्ण किया जाए. जिन लाभुकों ने लंबे समय से राशन नहीं उठाया है, उनके नाम विलोपित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए.

उपायुक्त ने गम्हरिया और आदित्यपुर क्षेत्र के राशन डीलरों के स्टॉक सत्यापन के लिए जिला स्तरीय टीम गठित करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को राशन डीलरों का भौतिक सत्यापन और स्टॉक मिलान करने को कहा.

धान अधिप्राप्ति में सुधारात्मक प्रगति लाने और किसानों को समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए गए. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गोदाम प्रबंधक और अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !