Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-16

Jharkhand News: दुमका में मेला से लौट रहे किशोर-किशोरी पर चाकूबाजी, एक की मौत इलाके में सनसनी

Jharkhand News: दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरिया के पास बीती रात मेला देखकर लौट रहे किशोर और किशोरी पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में एक किशोर की मौत हो गई जबकि किशोरी के अपहरण की कोशिश की गई. चाकूबाजी में एक किशोर और एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए.

मेला देखकर बाइक से लौट रहे थे तीनों
बताया गया कि जामा थाना क्षेत्र के तातलोई मेला से लौटते समय दो किशोर और एक किशोरी बाइक से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने बाइक से ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और किशोरी को जबरन ले जाने का प्रयास किया.

विरोध पर किया गया जानलेवा हमला
किशोरी के अपहरण का विरोध करने पर दोनों किशोर लखींद्र और डेविड बदमाशों से भिड़ गए. इसके बाद हमलावरों ने तीनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए.

अस्पताल में एक की मौत
घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए पीजेएमसीएच दुमका में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने लखींद्र को मृत घोषित कर दिया. किशोरी और डेविड का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस जांच में जुटी
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची और घायलों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार इस घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल
मेला से लौट रहे किशोर किशोरी पर हुआ यह हमला कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. सार्वजनिक रास्ते पर इस तरह की वारदात से आम लोगों में भय का माहौल है. पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग था या कोई अन्य वजह, लेकिन एक किशोर की जान जाना व्यवस्था की बड़ी चूक को दर्शाता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !