Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-16

Amrit Bharat Trains: झारखंड को मिली दो नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, दिल्ली और बनारस का सफर होगा आसान

Jharkhand: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा में इजाफा करते हुए उत्तर भारत के विभिन्न शहरों के लिए पांच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशी की बात यह है कि इन पांच में से दो ट्रेनें राज्य के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।


पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी CPRO सरस्वती चंद्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन आधुनिक सुविधाओं वाली ट्रेनों का परिचालन 18 जनवरी से शुरू होने जा रहा है।

 हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस 13065/13066

यह ट्रेन विशेष रूप से कोयलांचल और दिल्ली के बीच संपर्क को मजबूत करेगी। 18 जनवरी को यह उद्घाटन स्पेशल के रूप में संतरागाछी से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी। झारखंड में पड़ाव, यह ट्रेन धनबाद रात 8:55, गोमो 9:18, पारसनाथ 9:33 और कोडरमा 10:25 पहुंचेगी।

अगली रात 9:30 बजे यह दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी, सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस 22587 यह ट्रेन न केवल यात्रा सुगम बनाएगी, बल्कि दो प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी जोड़ेगी। यह पश्चिम बंगाल के संतरागाछी से चलकर झारखंड के देवघर जिले के स्टेशनों को कवर करेगी।

 धार्मिक जुड़ाव

यह ट्रेन ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ जसीडीह और काशी विश्वनाथ बनारस के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगी। आपको बताते है कि कौन सा ट्रेन किस समय सारणी से चलेगी यह शाम 5:50 बजे मधुपुर और रात 9:58 बजे जसीडीह जंक्शन पहुंचेगी, जहाँ से बिहार के रास्ते बनारस जाएगी।

यात्रियों को होने वाले लाभ

अमृत भारत ट्रेनों की शुरुआत से झारखंड के धनबाद, गोमो, कोडरमा, जसीडीह और मधुपुर क्षेत्र के लोगों को कोलकाता, दिल्ली और बनारस जाने के लिए एक किफायती और आधुनिक विकल्प मिलेगा। इन ट्रेनों में बेहतर कोच डिजाइन और तेज रफ्तार यात्रियों के समय की बचत करेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !