Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-16

Ranchi News: झारखंड पुलिस को मिलेगी हाईटेक मजबूती, हजारीबाग और दुमका में बनेंगे नए आधुनिक भवन

Ranchi News: झारखंड में पुलिस व्यवस्था को और अधिक आधुनिक व तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने अहम फैसला लिया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए दो प्रमुख निर्माण योजनाओं के लिए बजट जारी कर दिया है. इसके तहत हजारीबाग और दुमका में नई अत्याधुनिक सुविधाओं वाले भवन बनाए जाएंगे.


राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय लगातार पुलिस बल की क्षमता बढ़ाने और संसाधनों को आधुनिक बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. इसी क्रम में हजारीबाग में संचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक नया वायरलेस भवन बनाया जाएगा, जिससे पुलिस की वायरलेस और संचार प्रणाली को बेहतर बनाया जा सकेगा.


शस्त्रागार भंडार का निर्माण
वहीं, सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दुमका में हथियारों और गोला-बारूद के सुरक्षित रखरखाव के लिए एक आधुनिक मैगजीन भवन (शस्त्रागार भंडार) का निर्माण किया जाएगा. इससे हथियारों की सुरक्षा और भंडारण व्यवस्था और अधिक सुरक्षित व व्यवस्थित हो सकेगी.

दोनों परियोजनाओं का निर्माण झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा. हजारीबाग में वायरलेस भवन के निर्माण पर करीब 2.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि दुमका में मैगजीन भवन बनाने पर लगभग 1.95 करोड़ रुपये की लागत आएगी.

इन योजनाओं के पूरा होने से झारखंड में पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक मजबूत, सुरक्षित और आधुनिक बनने की उम्मीद है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !