Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-15

Seraikela News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

Seraikela News: सरायकेला-खरसावाँ जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गम्हरिया घोड़ा बाबा मंदिर परिसर में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया.

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों की महत्व , सुरक्षित वाहन संचालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा नशे की अवस्था में वाहन नहीं चलाने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए गए. उपस्थित लोगों से अपील की गई कि सड़क सुरक्षा का पालन सबसे पहले स्वयं से प्रारंभ करें तथा अपने परिवारजनों एवं मित्रों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें.

इस अवसर पर आमजन के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया तथा सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई. साथ ही घोड़ा बाबा मंदिर के निकट पतंग उड़ाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !