Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-15

Seraikela News: उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक

Seraikela News: सरायकेला जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत कक्षा 1 से 10 तक संचालित प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा की गई.

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों से प्राप्त विवरण का समुचित सत्यापन उपरांत पात्र लाभुकों को छात्रवृत्ति राशि का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए. साइकिल वितरण योजना की भी प्रगति का अवलोकन किया गया और निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध शेष बचे लाभुकों को साइकिल का वितरण यथाशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए.

बैठक में पीएम जनमन योजना एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी लक्ष्यों को ससमय पूर्ण किया जाए तथा लंबित योजनाओं को निश्चित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर धरातल पर उतारा जाए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !