Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-14

Giridih News: गिरिडीह में कीमती सामान समझकर बक्सा खोला, अंदर 15 किलो का अजगर देख महिला रह गई सन्न

Giridih: गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के जलखरियोडीह गांव में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक महिला अनजाने में ऐसे बक्से को घर ले आई, जिसे वह कीमती सामान से भरा हुआ समझ रही थी। लेकिन जब बक्सा खोला गया तो उसमें से एक विशाल अजगर निकल आया, जिससे महिला ही नहीं बल्कि पूरा गांव दहशत में आ गया।

चालक से हुई गलती 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जलखरियोडीह गांव की रहने वाली एक महिला चकाई से ऑटो रिक्शा में सवार होकर अपने घर लौट रही थी। उसी ऑटो में एक अज्ञात व्यक्ति कपड़े में लपेटा हुआ लकड़ी का बक्सा लेकर चढ़ा था। रास्ते में वह व्यक्ति बटपार गांव के पास उतर गया, लेकिन अपना बक्सा ऑटो में ही भूल गया। जब ऑटो महिला के गांव पहुंचा, तो चालक ने गलती से उस लावारिस बक्से को भी महिला के अन्य सामान के साथ उतार दिया।

बक्सा खिला तो निकला भारी-भरकम अजगर

महिला उस बक्से को अपने घर ले गई। उसे लगा कि शायद इसमें कोई कीमती वस्तु या धन-संपत्ति हो सकती है। लेकिन जैसे ही उसने बक्से का ढक्कन खोला, उसके होश उड़ गए। अंदर एक भारी-भरकम अजगर कुंडली मारकर बैठा हुआ था। डर के मारे महिला की चीख निकल गई। किसी तरह हिम्मत जुटाकर उसने बक्सा दोबारा बंद किया और उसे गांव के तालाब के पास ले जाकर छोड़ दिया।

वन विभाग को दी गई सूचना 

घटना की खबर फैलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद उन्होंने अजगर को सुरक्षित तरीके से फिर से बक्से में बंद किया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और अजगर को अपने कब्जे में लेकर रेस्क्यू किया।

लगभग 15 किलोग्राम का था अजगर 

वन विभाग के कर्मियों ने बताया कि यह लगभग 15 किलोग्राम वजनी अजगर का बच्चा (शिशु अवस्था) था। उसे सुरक्षित रूप से इंसानी आबादी से दूर जंगल क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया गया है। इस घटना के बाद गांव में लंबे समय तक चर्चा और भय का माहौल बना रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !