Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Chandil News: चांडिल में तीन माह की गर्भवती महिला की रहस्यमय मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या की जताई आशंका

Chandil: सरायकेला–खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टुईलुंग गांव में एक तीन माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है।

मृतका के भाई ने दर्ज कराई शिकायत

मृतका के भाई वासुदेव हजाम ने चांडिल थाना में आवेदन देकर बहन की मौत को संदिग्ध बताया है। शिकायत में महिला के पति अशोक प्रमाणिक, देवर दीपक प्रमाणिक और सास मंगली प्रमाणिक को नामजद किया गया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पैसों की मांग को लेकर मृतका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

पैसों की मांग को लेकर लगातार उत्पीड़न

परिजनों के अनुसार ससुराल पक्ष बार-बार मायके से रुपये लाने का दबाव बना रहा था। मृतका पढ़ी-लिखी और समझदार थी तथा वह अक्सर अपने परिवार से कहती थी कि वह हर परिस्थिति में अपनी होने वाली संतान के लिए संघर्ष करती रहेगी। इसके बावजूद ससुराल में उसके साथ उत्पीड़न लगातार जारी रहा।

फांसी लगाने की सूचना, मायके पक्ष ने जताया संदेह

परिजनों ने बताया कि 10 जनवरी की शाम महिला के पति ने फोन कर सूचना दी कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष टुईलुंग गांव पहुंचा, जहां घटनास्थल की स्थिति को देखकर उन्होंने इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर दिया और हत्या की आशंका जताई।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

चांडिल थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !