Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Dhanbad Police Action: धनबाद में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Dhanbad: कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई शुरू की है। सोमवार तड़के करीब पांच बजे से उसके गुर्गों और कथित संरक्षकों के ठिकानों पर शहरभर में एक साथ छापेमारी की जा रही है।

पुलिस बल मौके पर मौजूद

पुलिस की टीमें वासेपुर, पांडरपाला और भूली सहित कई इलाकों में एक साथ दबिश दे रही हैं। इस अभियान का नेतृत्व सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी कर रहे हैं, जबकि डीएसपी स्तर के अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

कुख्यात अपराधी प्रिंस खान से कथित संबंधों की गहन जांच 

छापेमारी के दौरान पांडरपाला के भट्ठा मुहल्ला स्थित जमीन कारोबारी मोहम्मद कैश के आवास पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस मोहम्मद कैश के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान से कथित संबंधों की गहन जांच कर रही है।

छापेमारी अभियान चलाया

गौरतलब है कि एसएसपी प्रभात कुमार ने हाल ही में स्पष्ट संकेत दिए थे कि प्रिंस खान को सहयोग देने वालों में केवल अपराधी ही नहीं, बल्कि तथाकथित सफेदपोश लोग भी शामिल हैं और उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में यह व्यापक छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !