Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-06

Jamshedpur Administration Flag March: रामनवमी जुलूस को लेकर विधि-व्यवस्था का जायज़ा, वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया फ्लैग मार्च

Meta Description

 Jamshedpur: रामनवमी पर्व के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक नगर के साथ मिलकर मानगो, आजादनगर एवं शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।

 
इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराना और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना था। पुलिस बल के साथ निकाले गए इस मार्च के दौरान स्थानीय लोगों से शांति एवं सहयोग की अपील भी की गई।
 
वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रामनवमी जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।
 
प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि त्योहार के मौके पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !