Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-06

टाटा मोटर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष की रिटायरमेंट पार्टी में हवाई फायरिंग, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Meta Description

Jamshedpur:  जमशेदपुर में टाटा मोटर्स के संयंत्र की मान्यता प्राप्त यूनियन 'टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन' के निवर्तमान अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते की सेवानिवृत्ति पर आयोजित पार्टी अब विवादों में घिर गई है। इस समारोह के दौरान हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। टेल्को थाना क्षेत्र में पुलिस अवर निरीक्षक शशिकांत कुमार के बयान पर गुरमीत सिंह तोते, आयोजनकर्ता साकेत भट्टाचार्य और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। . 

 

एफआईआर में आरोप है कि भीड़भाड़ वाली जगह पर लापरवाही या उतावलेपन से गोली चलाकर लोगों की जान जोखिम में डाली गई। बताया जा रहा है कि यह पार्टी 30 मार्च को गुरमीत सिंह तोते के रिटायरमेंट के अवसर पर आयोजित की गई थी, जिसमें शहर के कई लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान जमकर जश्न मनाया गया और उसी दौरान हवाई फायरिंग की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !