जानिए क्या था पूरा मामला
बीते 6 जनवरी 2026 की सुबह करीब 07:45 बजे, मानगो आजाद नगर थाना क्षेत्र के निवासी सबा परवीन 40 वर्ष जवाहर नगर स्थित एक दुकान से चिकन खरीदने गई थीं। इसी दौरान रोड नंबर 02 की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधी आए। मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पर बड़े अक्षरों में 75 लिखा हुआ था। अपराधियों ने महिला के पास मौजूद कत्थई रंग का पर्स झपट लिया और फरार हो गए। पर्स में एक विवो कंपनी का मोबाइल, सोने की बाली, पैन कार्ड, आधार कार्ड और ₹10,000 नकद मौजूद थे। घटना के बाद पीड़िता ने आजाद नगर थाने में मामला दर्ज कराया करवाया था जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई की गई और दो युवकों को धर दबोचा गया।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी चन्दन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों को धर दबोचा, इमरान आलम 18 वर्ष, ओल्ड पुरुलिया रोड, आजाद नगर।, मो० वकील उर्फ शाहरुख 18 वर्ष, मुस्तफा सिटी, आजाद नगर निवासी।
इनके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और छीना गया सामान बरामद कर लिया है।
जप्त किए गए सामान की सूची
एक हीरो एच.एफ. डिलक्स मोटरसाइकिल (JH05ED 9875), एक विवो स्मार्ट फोन और रिच गोर्न लिखा हुआ कत्थई लेडीज बैग, बैग के अंदर से भूरे और काले रंग के मनी पर्स, पीड़िता के दस्तावेज और दवाइयां बरामद हुई।
छापेमारी दल की भूमिका
इस सफल उद्भेदन में थाना प्रभारी चन्दन कुमार के साथ मनीष कुमार राय, मनोज कुमार सिंह, साबिर हुसैन, ईश्वर दयाल मुण्डा, दीपक कुमार रौशन, राकेश रंजन और अन्य पुलिस बल के जवानों की अहम भूमिका रही।