Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

CM Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल रांची व सरायकेला-खरसावां का करेंगे दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Jharkhand: झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 को रांची एवं सरायकेला-खरसावां जिले का विस्तृत भ्रमण करेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दिन की शुरुआत राज्य की राजधानी रांची से करेंगे।

सुबह 09:17 बजे मुख्यमंत्री अपने आवास, कॉके रोड, रांची से प्रस्थान कर 09:20 बजे लोकभवन पहुंचेंगे। यहां वे झारखण्ड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। इस महत्वपूर्ण संवैधानिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात मुख्यमंत्री 10:00 बजे लोकभवन से प्रस्थान कर 10:03 बजे पुनः अपने आवास लौट आएंगे।

दोपहर 12:10 बजे मुख्यमंत्री अपने आवास से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर 12:30 बजे स्टेट हैंगर, रांची पहुंचेंगे। इसके बाद 12:40 बजे वे हेलिकॉप्टर के द्वारा रांची से प्रस्थान करेंगे और 01:15 बजे तक सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखण्ड अंतर्गत आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएसएमसीएच) के समीप बनाए गए अस्थायी हेलिपैड पर उनका आगमन होगा।

हेलिपैड पर उतरने के पश्चात मुख्यमंत्री 01:20 बजे सड़क मार्ग से प्रस्थान कर 01:30 बजे नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गम्हरिया पहुंचेंगे। यहां वे आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा संबंधित गतिविधियों का अवलोकन करेंगे।

कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री 02:30 बजे अस्पताल परिसर से प्रस्थान कर 02:40 बजे पुनः अस्थायी हेलिपैड पहुंचेंगे। इसके उपरांत 02:45 बजे वे हेलिकॉप्टर द्वारा रांची के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर 03:20 बजे स्टेट हैंगर, रांची पहुंचेगा। जहां से वे 03:25 बजे सड़क मार्ग के द्वारा झारखण्ड मंत्रालय, धुर्वा के लिए प्रस्थान करेंगे और 03:35 बजे तक मंत्रालय पहुंचेंगे। मंत्रालय में 04:00 बजे से आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री भाग लेंगे।

मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त होने के पश्चात मुख्यमंत्री 06:00 बजे झारखण्ड मंत्रालय से प्रस्थान कर 06:20 बजे तक अपने आवास, कॉके रोड, रांची वापस पहुंचेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !