Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

Ranchi Railway News:आसनसोल–हटिया एक्सप्रेस में बढ़ी भीड़, घटती सुविधाएं, यात्रियों की परेशानी चरम पर

Ranchi Railway News: ट्रेन संख्या 13513/14 आसनसोल–हटिया एक्सप्रेस गिरिडीह, जमुआ, धनवार, कोडरमा, बरही और हजारीबाग टाउन जैसे इलाकों के लिए बेहद अहम ट्रेन मानी जाती है.इस ट्रेन से रोज़ हजारों यात्री सफर करते हैं. लेकिन यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ने के बावजूद ट्रेन की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है.


रिज़र्व कोच हटने से बढ़ी मुश्किल

यात्रियों की मांग थी कि ट्रेन में कोचों की संख्या बढ़ाई जाए, लेकिन इसके उलट सभी रिज़र्व कोच ही हटा दिए गए. अब न सेकंड सिटिंग चेयर कार है और न ही एसी चेयर कार. पूरी ट्रेन केवल जनरल कोच के सहारे चल रही है, जिससे हालात और भी खराब हो गए हैं.

बुजुर्ग, महिलाएं और मरीज सबसे ज्यादा परेशान

रिज़र्व कोच न होने का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, छात्रों और बीमार यात्रियों पर पड़ रहा है. भीड़ इतनी ज्यादा रहती है कि बैठने की जगह तो दूर, खड़े होकर यात्रा करना भी मुश्किल हो जाता है.धक्का-मुक्की और असुरक्षा के बीच लोगों को सफर करना पड़ रहा है.


यात्रियों की प्रमुख मांगें

यात्रियों ने रेलवे से मांग की है कि इस ट्रेन में कम से कम दो सेकंड सिटिंग चेयर कार और एक एसी चेयर कार दोबारा जोड़ी जाए. साथ ही जनरल कोचों की संख्या बढ़ाकर 12 से 15 की जाए, ताकि यात्रियों को कुछ राहत मिल सके.

लोगों का कहना है कि आसनसोल–हटिया एक्सप्रेस क्षेत्र की लाइफलाइन है. ऐसे में यात्रियों की समस्याओं को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है. अब जरूरत है कि रेलवे जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारे और यात्रियों को सुरक्षित व सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराए.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !