Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

Jamshedpur News: भजनों की धुन पर झूमे भक्त, बिष्टुपुर में निकली भव्य श्री श्याम निशान यात्रा

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर में श्री श्याम दरबार प्रथम स्थापना वार्षिक उत्सव के अवसर पर भव्य श्याम निशान यात्रा निकाली गई।जहां रंग-बिरंगे निशान के साथ 5000 से अधिक महिलाएं शामिल हुई जो भक्ति गीत पर झूमती नजर आ रही थी।बिष्टुपुर में श्री श्याम दरबार प्रथम स्थापना वार्षिक उत्सव के अवसर पर तीन दिवस से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

तीन दिवस से भव्य कार्यक्रम का आयोजन

 जहां कार्यक्रम के दूसरे दिन मंदिर परिसर से भव्य श्याम यात्रा निकाली गई। जो बिष्टुपुर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर मंदिर परिसर में आकर समाप्त हो गई। इस श्याम निशान यात्रा में 5000 से अधिक महिलाएं एवं पुरुष भक्ति गीत पर जमकर झूम रहे थे। 

भव्य भजन संध्या के साथ समापन

वही कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजित समिति के सदस्य अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि पुरानी श्याम बाबा की मंदिर को नया रूप दिया गया था। जहां प्रथम स्थापना दिवस पर हजारों भक्त बाबा के दर्शन कर रहे हैं। जहां स्थापना दिवस का कल भव्य भजन संध्या के साथ समापन हो जाएगा ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !