Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

Jharkhand News: अर्जुन मुंडा का हेमंत सरकार पर तीखा हमला, विदेश दौरा केवल औपचारिकता न बने, जनता को मिले सीधा लाभ

Jharkhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कोडरमा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित इंग्लैंड दौरे को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि निवेश आकर्षित करने के नाम पर सरकारी खर्च से की जा रही विदेश यात्रा का सीधा लाभ झारखंड की जनता को मिलना चाहिए, न कि यह दौरा केवल औपचारिक या व्यक्तिगत बनकर रह जाए। मुंडा ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे दौरों के ठोस परिणाम सामने आने चाहिए।

अर्जुन मुंडा ने इस दौरान झारखंड सरकार की नीतियों पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने पेसा कानून में विसंगतियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मौजूदा नीतियां आदिवासी हितों के अनुरूप नहीं हैं। 

साथ ही उन्होंने राज्य में बंद या कमजोर पड़े पुराने उद्योगों को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !