Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

SharkTank India: धनबाद की बेटी आकृति गुप्ता का शार्क टैंक इंडिया में चयन, पूरे जिले में खुशी और गर्व की लहर

Dhanbad: कोयलांचल धनबाद की प्रतिभाशाली बेटी आकृति गुप्ता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि छोटे शहरों की बेटियां भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी मेहनत और प्रतिभा से बड़ी पहचान बना सकती हैं। धनबाद के टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित हारमनी हाइट्स निवासी अनिल गुप्ता एवं गीता गुप्ता की सुपुत्री आकृति गुप्ता का चयन देश के चर्चित बिजनेस रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ के लिए हुआ है।

युवाओं में उत्साह व गौरव का माहौल

आकृति इस प्रतिष्ठित मंच पर अपने इनोवेटिव स्टार्टअप LOOPIE (लूपी) को देश के नामचीन निवेशकों के सामने प्रस्तुत करेंगी। उनके चयन की खबर मिलते ही धनबाद जिले, मारवाड़ी समाज और युवाओं में उत्साह व गौरव का माहौल बन गया है।

अहमदाबाद से MBA की पढ़ाई पूरी

आकृति बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने धनबाद पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और 10वीं कक्षा में विद्यालय टॉपर बनकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके बाद उन्होंने KIIT यूनिवर्सिटी से बी.टेक और देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान IIM अहमदाबाद से MBA की पढ़ाई पूरी की।

MBA के बाद आकृति ने कई नामी कॉर्पोरेट कंपनियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं, लेकिन नवाचार और उद्यमिता के जुनून ने उन्हें अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित किया। इसी सोच और कड़ी मेहनत से LOOPIE की नींव पड़ी, जिसने आज उन्हें शार्क टैंक इंडिया जैसे बड़े राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा दिया।

आकृति गुप्ता का यह विशेष एपिसोड 6 जनवरी की रात 10 बजे सोनी टीवी और सोनी लिव ऐप पर प्रसारित किया जाएगा। यह क्षण न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे धनबाद के लिए गर्व और सम्मान का अवसर होगा।

उल्लेखनीय है कि आकृति गुप्ता, धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता की पुत्री हैं। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए एक सशक्त प्रेरणास्रोत बनेगी।

होनहार बेटी का उत्साहवर्धन 

धनबादवासियों से अपील है कि 6 जनवरी, रात 10 बजे शार्क टैंक इंडिया अवश्य देखें और धनबाद की इस होनहार बेटी का उत्साहवर्धन करें।

  
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !