Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

ICC Rejects Bangladesh Request: ने बांग्लादेश की टी-20 वर्ल्ड कप मैच स्थल बदलने की मांग ठुकराई

Delhi: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों के वेन्यू बदलने की मांग को खारिज कर दिया है। ICC ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश को अपने सभी लीग मैच भारत में ही खेलने होंगे, अन्यथा उन्हें अंक गंवाने पड़ सकते हैं।

इसे मंजूरी नहीं 

BCB ने आईपीएल से मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेलने से इनकार किया था और ICC से अपने मैच श्रीलंका में स्थानांतरित करने की अपील की थी, लेकिन ICC ने इसे मंजूरी नहीं दी।

BCB का ताजा बयान

 ICC के कड़े रुख के बाद BCB ने बुधवार को एक नया बयान जारी किया है। बोर्ड का कहना है कि वे ICC के साथ बातचीत जारी रखेंगे और सुरक्षा चिंताओं पर व्यावहारिक समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC ने सुरक्षा प्लानिंग में बांग्लादेश के सुझावों को शामिल करने का आश्वासन जरूर दिया है, लेकिन वेन्यू बदलने से मना कर दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !