Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

Ranchi Sainik Welfare Meeting : अग्निवीरों को राज्य पुलिस में अवसर देने पर विचार, सैनिक कल्याण बैठक में राज्यपाल के निर्देश

Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सैनिक कल्याण निदेशालय की 17वीं प्रबंध समिति की बैठक में दीपाटोली स्थित झारखंड युद्ध स्मारक को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने परमवीर अलबर्ट एक्का के पैतृक गांव को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने और जनजातीय युवाओं के लिए समर्पित सैन्य प्रशिक्षण केंद्र खोलने का भी निर्देश दिया, ताकि उन्हें सैन्य सेवाओं में बेहतर अवसर मिल सकें।

संभावनाओं पर गंभीरता से विचार

बैठक में राज्य में एक और सैनिक विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया। सैनिक कल्याण निदेशालय की ओर से गोड्डा में सैनिक विद्यालय खोलने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर राज्यपाल ने सहमति जताई। उन्होंने कहा कि राज्य में सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों का समुचित आकलन किया जाए और उन्हें राज्य पुलिस बल सहित अन्य सुरक्षा व सेवा क्षेत्रों में अवसर देने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जाए।

सहयोग से कराया जा रहा

राज्यपाल ने शहीदों के आश्रितों को दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि पर भी जोर दिया। बैठक में बताया गया कि सैनिक मार्केट और सैनिक थिएटर का निर्माण लगभग चार दशक पूर्व हुआ था, जिनके पुनर्निर्माण और विकास का कार्य झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड (जुडको) के सहयोग से कराया जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जब सैनिक अवकाश पर राज्य आते हैं और उनके निजी या प्रशासनिक कार्य लंबित रहते हैं, तो ऐसे मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी, गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, वित्त सचिव प्रशांत कुमार, जीओसी 23 इन्फैंट्री डिवीजन के मेजर जनरल सज्जन सिंह मान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !